साहूकार की दुकान में घुसे चोर, गिरवी रखे आभूषणों पर किया हाथ साफ

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पोहरी अनुविभाग के ग्राम परीच्छा में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक साहूकार की दुकान को निशाना बना लिया और गिरवी रखे चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीडि़त साहूकार ने थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीलाल पुत्र श्रवणलाल धाकड़ निवासी परीच्छा गांव में साहूकारी का व्यवसाय संचालित करता है और ग्रामीणों के गहने गिरवी रखकर उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरी करता है। जिसकी दुकान गांव में ही स्थित है। कल गिरवी रखे हुए गहनों को वह दुकान में लगी तिजोरी में रखकर रात्रि के समय दुकान में ताला लगाकर अपने घर गया था। आज सुबह 4 बजे जब वह घर से बाहर शौच के लिए निकला तो उसने देखा कि उसकी दुकन की शटर टूटी हुई है।

उसने जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो उसकी तिजोरी में रखे आभूषण भी गायब थे। यह देखकर वह भांप गया कि उसकी दुकान में चोरी हुई है। बाद में वह अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!