शिवपुरी। बी.एड. प्रवेश परीक्षा के पश्चात व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा घोषित मेरिट सूची अनुसार सत्र 2014-15 में समस्त अर्ह आवेदकों के लिये पूरी प्रवेश प्रक्रिया वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
आवेदकों के पंजीयन का कार्य 25 मई से प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक आवेदक काउंसलिंग में सम्मलित होने के लिये एम.पी.आनलाइन के माध्यम से 31 मई 2014 तक पंजीयन करवायें। पंजीयन के दौरान महाविद्यालयों की वरीयता व्यक्त करें ताकि गुणानुक्रम अनुसार महाविद्यालय आवंटित किया जा सके।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।