शिवपुरी। शहर के एसपीएस स्कूल के सामने स्थित पुलिस विभाग की जमीन से अवैध रूप से मुरम निकाल रही एक ट्रेक्टर व ट्रॉली को पकडऩे की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को एसडीएम डीके जैन व एसडीओपी एसके एस तोमर ने अंजाम दिया।
विदित रहे कि इस स्थान से कई वर्षो से मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से इन मुरम माफियाओं के हौंसले बुलंद है।
एसडीओपी श्री तोमर को सूचना मिली कि एसपीएस स्कूल के सामने स्थित पुलिस विभाग की जमीन से कोई मुरम का अवैध उत्खनन कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीओपी श्री तोमर एसडीएम श्री जैन के साथ पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे तथा उत्खनन कर रही ट्रैक्टर व ट्रॉली को जप्त करने की कार्रवाई की है। फिलहाल वाहन मालिक के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन इस बार पुलिस कोई कोताही बरतने के मन में नहीं है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।