शिवपुरी। ज्ञान,भक्ति, योग, वैराग्य और मोक्ष की पंचामृत धारा का भव्य शुभारंभ श्रीमद् भागवत कथा के साथ आज होगा। शहर से लगभग 5 किमी दूर स्थित ग्राम सिहनिवास में 21 से 29 अप्रैल तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा आज ग्राम के विभिन्न मार्गोँ से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी।
यहां कथा में व्यासपीठ से भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन श्रीवृन्दावन धाम से पधारे आचार्य पं.नरोत्तम शास्त्री करेंगें। कथा आयोजक मु य यजमान लाखन सिंह रावत(रिखलाल) होंगें जिनके परिवार द्वारा यह सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कथा स्थानीय किड्स गार्डन स्कूल के पीछे दर्रोनी रोड पर प्रतिदिन दोप.2 बजे से सायं 6 बजे तक होगी जिसमें ग्राम सिंहनिवास ही नहीं बल्कि समस्त अंचलवासियों से कथा का धर्मलाभ लेने का आग्रह रावत परिवार ने किया है। कथा के प्रारंभ से पूर्व आज कलश यात्रा निकाली जाएगी इसके पश्चात प्रतिदिन भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन श्रोतागणों को कथा के माध्यम से कराया जाएगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।