मामा के घर छुट्टियां बिताने आई युवती से बलात्कार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम नदना में बीते 16 अप्रैल को एक युवक ने नाबालिग के साथ उस समय बलात्कार कर दिया जब शौच के लिए गांव के बाहर गई हुई थी। जिसकी शिकायत पीडि़ता के परिजनों ने भौंती थाने में की है।
उक्त पीडि़त बालिका अपने मामा के यहां गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए नदना आई हुई थी। जहां यह घटना घटित हुई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भादवि की धारा 376 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर के किला गेट पर रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग बालिका अपनी मां के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए भौंती के पास स्थित ग्राम नदना में अपने मामा के घर आई हुई थी और बीते 16 अप्रैल को वह शाम 7 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। जहां आरोपी राहुल पटेल ने उसे सुनसान जगह पर रोक लिया और उसके साथ जबरन बलात्कार कर दिया और भाग निकला। बाद में बालिका ने पूरा घटनाक्रम अपनी मां को बताया और उसके बाद आरोपी की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!