शिवपुरी। भारत विकास परिषद शिवपुरी द्वारा आज माधव चौक चौराहे पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ पोहरी विधायक प्रहलाद भारती और भाजपा नेता अनुराग अष्ठाना की उपस्थिति में किया गया।
साथ ही भारत विकास परिषद द्वारा अमर शहीद तात्या टोपे बलिदान दिवस पर बलिदान स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की अध्यक्ष प्रेरणा सांड सहित श्रीमती स्नेहलता शर्मा, श्रीमती सरला वर्मा, श्रीमती सुशीला अग्रवाल, श्रीमती साधना जैन, मंजू जैन, सुनीता कोचेटा, डॉ.रीता गुप्ता, विपिन शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, डॉ. यूसी गोयल, राजेश सिंघल, साकेत गुप्ता, भानु बंसल, अनिल सांड, विजय जैन, अभय कोचेटा, अशोक अग्रवाल, डॉ.राजेन्द्र गुप्ता, रीतेश जैन रोमी, उमेश मित्तल, संदीप जैन, संतोष गोयल, गोपाल अग्रवाल, उमेश शर्मा सहित बड़ी सं या में परिषद के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।