शिवपुरी। आज पुलिस को एक अजीबोगरीब घटनाक्रम का सामना करना पड़ा। पुलिस को सूचना मिली कि सिरसौद व सिंहनिवास के बीच पुलिया के नीचे एक अज्ञात लाश है जिस पर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और वहां देखा कि पुलिया के नीचे एक युवक पड़ा तो है लेकिन जब कोई हरकत नहीं हुई तो पुलिस ने उसे बाहर की ओर खींचा कि तभी वह चिल्ला पड़ा।
जिससे पुलिस की जान में भी जान आ सकी। यह घटनाक्रम आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। पाईप में जो युवक पुलिस को मिला वह मृतक नहीं मानसिक रूप से विक्षप्ति था।
घटनाक्रम के अनुसार बताया गया कि जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरसौद व सिंहनिवास के बीच पडऩे वाली पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां पर शव बताया गया था, लेकिन जब विक्षिप्त व्यक्ति को पाईप में पड़ा देखा तो ऐसा लगा कि शव कपड़े में लपटा हुआ पड़ा है।
जिस पर पुलिस ने उसे आवाज देकर देखा तो उसमें कोई हरकत नहीं हुई। लेकिन पुलिस ने जब पास में खड़े लोगों से उसे पाईप से बाहर खींचने को कहा जब लोगों ने उसके पैर पकड़ कर खींचना शुरू किया तो उक्त व्यक्ति चिल्लाने लगा। जिसे देखकर पुलिस हदप्रद रह गई। इस तरह इस घटना से पुलिस ने भी जहां राहत की सांस ली तो वहीं विक्षप्ति युवक को भी खदेड़कर से बाहर कर दिया गया। यह चर्चा आज क्षेत्र में चहुंओर सुनाई देती रही।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।