शिवपुरी। अक्सर ऐसा होता आया है कि गुना लोकसभा में सिंधिया गुना जिले के मुश्किल में रहते हैं जबकि शिवपुरी जिले से उन्हें जबर्दस्त बढ़त मिलती है और अंतत: वो जीत जाते हैं परंतु इस बार गुना जिले में पवैया की हालत पतली बताई जा रही है। इसकी पुष्टि आज उस समय हो गई जब गुना के दो इलाकों में सीएम की सभा का कार्यक्रम आ गया।
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया की मदद के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा शनिवार को संसदीय क्षेत्र के बमौरी में दोप. 1बजे, शाढ़ौरा में दोप.2:30 बजे होगी। बमौरी-शाढ़ौरी के बाद अगले दिन 13 अप्रैल को प्रात: 11 बजे बरखेड़ा में, दोप.12:00 बजे ईसागढ़ में व दोप.1 बजे पिछोर में लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह के समर्थन में आमसभाऐं लेंगें। इसके बाद 14 अप्रैल को जिले की कोलारस विधानसभा में प्रात:11 बजे सब्जी मण्डी व अग्रवाल धर्मशाला के सामने कोलारस में आमसभा लेंगें।
देखना रोचक होगा कि पिछोर में आमसभा में शिवराज सिंह चौहान, पिछोर के पहलवान को टारगेट कर पाएंगे या नहीं। यहां याद दिला दें कि भले ही केपी सिंह कट्टर सिंधिया विरोधी माने जाते हैं परंतु चुनाव के समय अक्सर सिंधिया को ही जिताते हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।