शिवपुरी। शहर की फिजीकल पुलिस चौकी क्षेंत्र के सौन चिरैया के पास स्थित नर्मदा कॉम्प्लेक्स में रहने वाले सैल टैक्स कर्मचारी के घर से अज्ञात चोर बीती रात लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए।
घटना के वक्त पीडि़त मकान मालिक अपनी पत्नी की बीमारी का इलाज कराने के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में गए हुए थे। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नर्मदा कॉम्प्लेक्स में रहने वाले सैल टैक्स कर्मचारी विष्णु पुत्र स्व.कैलाश शर्मा जो कि गुना में पदस्थ है, वो बीते रोज अपनी पत्नी की बीमारी का इलाज कराने के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में गए हुए थे। इलाज कराकर वे जब आज वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था वहीं घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घर की हालत देखकर पूरा माजरा उनकी समझ में आ गया और उन्होंने तत्काल घटना की सूचना फिजीकल पुलिस को दी जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। चोर घर में से सोने-चांदी के जेवरात कीमत करीब 2 लाख तथा कीमती कपड़े मिलाकर ढ़ाई लाख का सामान चुरा करे ले गए। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।