सफारी ने बाईकसवार को उड़ाया, पैर टूटा, मामला दर्ज

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के बैराड़ कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप के पास आज दोपहर एक सफारी वाहन ने बाइक चालक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार के पैर में फैक्चर आया है। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ के ग्राम ऐचावाड़ा में रहने वाले श्रीनिवास पुत्र मुरारीलाल(33) रविवार दोपहर अपनी बाइक से घर लौट रहा था कि तभी सामने से आ रही एक सफारी वाहन क्रमांक एमपी 33 एमएच 0001 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए श्रीनिवास की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू करदी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!