शिवपुरी- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की नरवर-करैरा इकाई द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह स मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में जारी है।
इसके लिए क्षत्रिय महासभा नरवर-करैरा इकाई के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सोलंकी सहित महासभा के चतुर सिंह चौहान, लखन सिंह बनाफर, जगदीश बैश, अवधेश राठौड़, लाल सिंह तोमर, कृष्णपाल सिंह चौहान आदि द्वारा नगर-नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जोर-शोर के साथ तैयारियां की जा रही है जिसमें समाज के विवाह योग्य युवक-यवुतियों के विवाह इस स् मेलन में कराए जाएं ऐसे प्रयास किए जा रहे है। सामूहिक विवाह स मेलन की महत्वता एवं क्षत्रिय महासभा के सभी वर्ग इस कार्यक्रम में शामिल हो इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे है। विवाह समारोह में विवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान व अन्य सुविधाऐं भी क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रदाय कराई जाएंगी। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। क्षत्रिय महासभा ने सभी क्षत्रिय बन्धुओं से आग्रह किया है कि वह अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह महासभा द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह स मेलन में कराए ताकि सामाजिक एकजुटता का भाव बना रहे और सभी मिलकर इस आयोजन में सहभागी बनें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।