ब्राह्मणों की बैठक में नरोत्तम ने लगाये सिंधिया पर आरोप

shailendra gupta
0
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बिरथरे के मनोनयन के बाद आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे म.प्र. शासन के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ब्राह्मण समुदाय के सामने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आरोप लगाते हुये कहा कि म.प्र. सरकार को भ्रष्ट कहने वाले कांग्रेस के प्रत्याशी यह बात भूल रहे हैं कि केन्द्र सरकार के मंत्रियों के मामले में उन्हें शायद जानकारी नहीं है।
यूपीए सरकार के 12 मंत्री वर्तमान में जेल में हैं जिन्हें सीबीआई कैट या सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हवालात की सजा दी गई है। ब्राह्मण समाज के आयोजन में राजेन्द्र बिरथरे के साथ अन्य लोगों ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इसमें शीतलचन्द्र मिश्रा मोहन प्रसाद बोहरे, राकेश समाधिया, ओमप्रकाश खेमरिया, रवि ब्यास पिछोर, अमित भटेले, बुद्धि प्रकाश भार्गव आदि सहित अन्य सैकड़ों ब्राह्मण बन्धु मौजूद थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!