शिवपुरी। राठौर समाजसेवी संस्था ने विगत वर्षों की भांति इस बार भी राम जानकी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट एबी रोड शिवपुरी पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, राठौर समाज के जिलाध्यक्ष हरिओम राठौर अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
जिन्होंने प्रारंभ में विधिवत् पूजा अर्चना की। इस अवसर पर राठौर समाजसेवी संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि राठौर मगरौनी वाले, वरिष्ठ समाजसेवी देवीलाल राठौर, बल्लू राठौर, च पालाल राठौर, नारायण राठौर मुडैरी वाले सहित अनेकों समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर राठौर समाज के जिलाध्यक्ष हरिओम राठौर ने अपने संबोधन में समाजसेवी संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा वैसे तो अनेक कार्य समाजहित में किए जाते हैं, परंतु इस भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने संस्था के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग आगे भी इसी प्रकार पुण्य के कार्य करते रहें और हम से भी हर संभव सहयोग लेते रहें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।