पवैया हमारे खास मेहमान हैं, हमारे घर आए हैं: सिंधिया

shailendra gupta
0
भोपाल। जयभान सिंह पवैया हमारे खास मेहमान है, ग्वालियर से हमारे क्षेत्र में आए हैं, हम तो आम लोग हैं। उनके बारे में क्या कहें। यह शब्द हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के जो गुना लोकसभा सीट से प्रत्याशी भी हैं। वो राजस्थान पत्रिका के ग्वालियर आरई सिद्धार्थ भट्ट से बात कर रहे थे।

पढ़िए क्या कुछ बातचीत हुई दोनों के बीच:—

कांग्रेस चुनाव प्रचार में भाजपा से पिछड़ती नजर आ रही है?
हमारा विश्वास काम करने में है। जनता को काम चाहिए न कि झूठा प्रचार। भाजपा का एक ही सूत्र है झूठ बोलो, बार-बार बोलो, जोर-जोर से बोलो। कांग्रेस का प्रचार सुव्यवस्थित व संगठित रूप से चल रहा है।

क्या कांग्रेस, यूपीए सरकार की उपलब्घियों को आमजन तक पहुंचाने में विफल रही है?
ऎसा नहीं है। कांग्रेस यूपीए सरकार की हर उपलब्घि लोगों के बीच ले गई है। यूपीए सरकार के विकास का ग्राफ लोगों के जेहन मे है। इसी आधार पर जनता हमें फिर से चुनेगी।

ऎसा कहा जा रहा है कि देश में नरेंद्र मोदी की लहर है।
क्या आपको मोदी की लहर नजर आ रही है। मुझे तो ऎसी कोई लहर नजर नहीं आ रही।

लोकसभा चुनाव की रणनीति में कुछ बदलाव किया कांग्रेस ने?
विधानसभा चुनावों के दौरान जो कमियां रहीं, उन्हें दूर कर लिया गया है। हमने अच्छे प्रत्याशी उतारे है। कांग्रेस एकजुट होकर मैदान में है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बगावत के सुर सुनाई दे रहे हैं?
मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। कांग्रेस पूरी ताकत व एकता के साथ भाजपा का मुकाबला करेगी।

कांग्रेस घोषणापत्र में महिलाओं को आरक्षण की बात कही है। यूपीए सरकार ने क्या किया?
कांग्रेस के हाथ में अकेले महिला आरक्षण विधेयक पारित करना नहीं था। कई दल इसके खिलाफ थे। लेकिन हमारा संकल्प है कि महिला आरक्षण विधेयक पारित हो।

कांग्रेस ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार घोषित क्यों नहीं किया?
भारतीय संविधान में ऎसा प्रावधान नहीं है। जनता सांसदों को चुनती है और सांसद अपना नेता। भाजपा ने संविधान का पालन नहीं किया।

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की क्या स्थिति रहेगी?
आम आदमी पार्टी कुछ हासिल नहीं कर पाएगी। उसमें देश व्यापी परिवर्तन की ताकत नहीं है।

तीसरे मोर्चे की चर्चा भी खूब है।
तीसरे मोर्चे का कोई वजूद नहीं।

गुना से भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया के बारे में क्या कहेंगे?
वो "खास" है मैं "आम"। वे ग्वालियर से आए हैं। हमारे खास मेहमान हैं। उन्हें अपना काम करने दीजिए। हम अपना काम कर रहे हैं। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!