शिवपुरी। जिला एवं सत्र न्यायालय शिवपुरी में गत दिवस एडीजे अखिलेशचन्द्र शुक्ल के स्थानांतरण के बाद नवागत एडीजे कमर इकबाल खान ने आज पदभार ग्रहण किया।
इससे पूर्व अभिभाषक सभागार में अभिभाषक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष स्वरूपनारायण भान, विजय तिवारी, धर्मेन्द्र शर्मा, जी.पी.मदनबिहारी, जे.पी.शर्मा, गजेन्द्र सिंह यादव, संजीव बिलगैंया, सत्येन्द्र सक्सैना, राजेश जाट आदि सहित समस्त अभिभाषकों ने नवागत एडीजे श्री खान का पुष्पहार व माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। इस दौरान एडीजे श्री खान का अभिभाषक संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से परिचय हुआ साथ ही विभिन्न बिन्दुओं को लेकर गहन-विचार विमर्श भी हुआ। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायायाधीश ए.एस.तोमर व अन्य न्यायाधीशगण विशेष रूप से मौजूद थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।