यात्री बस पुल पर पलटी, दर्जन भर यात्री घायल

shailendra gupta
0
शिवपुरी। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदरवास के पास मंगलवार की दोपहर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में बैठे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज बदरवास स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया जबकि दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में रैफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुना से शिवपुरी आ रही निजी यात्री बस इंडियन बस नंबर एमपी 08 पी 0113 मंगलवार को बदरवास के पास बड़े पुल के नजदीक पलट गई। घायल यात्रियों का कहना है कि बस चालक मनीराम जाटव वाहन को तेज गति से चला रहा था तभी यह पुल के नजदीक आकर पलट गई। इसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

बस पलटने की सूचना के बाद बदरवास थाने से मौके पर पुलिस बल पहुंचा और घायलों को बाहर निकाल स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां पर दो यात्री कैलाश सोनी व पवन की हालत बिगडऩे पर इन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया। शेष यात्रियों को थोड़ी चोटें आईं है। बस ड्रायवर मनीराम के भी चोटें आईं है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!