शिवपुरी। कोलारस थानांतर्गत ग्राम पड़ोरा में एक आदिवासी महिला द्वारा कुंए में कूद कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्प्रेरण का मामला दर्ज विवेचना प्रांरभ कर दी है।
ज्ञात हो की मार्च माह में पड़ोरा निवासी अनीता पत्नी नंदलाल ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले मेें पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रांरभ की तो यह तथ्य सामने आये कि अनीता को पड़ोरा निवासी हुकुम सिंह पुत्र रतन लाल रावत के अनीता से अवैध संबंध थे और उसने अनीता को अश्वासन दिया था कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा परन्तु जब अनीता मायके गई तो उसने किसी दूसरी महिला को अपने घर रख लिया।
जब अनीता ने हुकुम सिंह के समक्ष अपना विरोध प्रकट किया तो हुकुम सिंह ने उसकी मारपीट कर दी। इस घटना से आहत होकर अनीता ने कुए में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने हुकूम सिंह के खिलाफ दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर विवेचना प्रांरभ कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।