नि:शुल्क डायबिटीज एवं थायराइड शिविर में किए गए 417 रोगियों के परीक्षण

shailendra gupta
0
शिवपुरी। डायबिटीज की बीमारी आज एक महामारी का रूप धारण कर चुकी है। जिसका अभी तक कोई इलाज संभव नहीं हुआ है। जरा सी लापरवाही से जीवन को खतरा हो सकता है इसके लिए जरूरी है कि डायबिटीज का रोगी अपनी नियमित जांच कराए तथा चिकित्सक से समय-समय पर परामर्श लेकर नियमित दवाएं ले। यह बात डायबिटीज, ओबेसिटी एण्ड थायरायड सेंटर ग्वालियर के चिकित्सक डॉ. नवनीत अग्रवाल ने भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे शिवपुरी द्वारा आयोजित विशाल नि:शुल्क डायबिटीज एवं थायरायड शिविर के अवसर पर मु य अतिथि की आसंदी से कही।

डॉ. नवनीत अग्रवाल ने कहा कि डायबिटीज के रोगी को इस रोग की रोकथाम हेतु नियमित व्यायाम, खानपान एवं जांच जरूरी है। इस बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर ही हमें इसकी तुरंत जांच कराना चाहिए। जरा सी लापरवाही से यह रोग न केवल तेजी से फैलता है, बल्कि शरीर में किडनी, आंख सहित अन्य अंगों को भी क्षतिग्रस्त करता है। उन्होंने कहा कि लोगों की यह मान्यता है कि यह रोग केवल धनाढ्य लोगों को ही होता है, किंतु यह सोच गलत है आज यह रोग ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से फैल रहा है। देश में लगभग 16 से 21 प्रतिशत लोगों में डायबिटीज की बीमारी फैल रही है। हमें इसके प्रति जागरुक होना चाहिए तथा इसे गंभीरता से लेकर नियमित जांच कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस रोग के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दें तो उसका तुरंत उपचार कराना चाहिए। हमें किसी भी प्रकार की बीमारी के प्राथमिक लक्षण दिखाई देने पर उसके प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिये, क्योंकि जरा सी लापरवाही से जीवन को खतरा हो सकता है।

थायरायड के प्रति भी न बरतें लापरवाही

डॉ. नवनीत अग्रवाल ने कहा कि शरीर के अन्य अंगों के साथ ही मोटापा की बीमारियों के प्रति हमें  लापरवाही नहीं बरतनी चाहिये। क्योंकि मोटापा अथवा थायरायड की बीमारी भी लोगों में तेजी से फैल रही है।  शरीर के हर अंग का अपना अलग कार्य होता है। इससे प्रति लापरवाही से जीवन को ही खतरा है क्योंकि इसमें असावधानी बरतने से इससे कई अन्य बीमारियां तक हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसके लक्षण हमें प्राथमिक स्टेज पर पता चलने लगते हैं किन्तु हम इसके प्रति ध्यान नहीं देते हैं जिससे इस बड़ा रूप धारण कर लेता है जो लाइलाज हो जाता है। उन्होंने इसके लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा के बारे में लोगों को अभी भी पूर्ण जानकारी नहीं है तथा इस संबंध में भ्रांतियां भी अधिक हैं। इससे होने वाली किसी भी समस्या पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेना चाहिये। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद की पर परानुसार राष्टï्रगीत वन्देमातरम् के गायन से की। इसके उपरान्त अतिथियों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम तथा परिषद की संचालित गतिविधियों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया।

शिविर में 417 रोगियों का किया परीक्षण

चिकित्सक डॉ. नवनीत अग्रवाल एवं उनके सहयोगी समीक्षा गूजर, विमल गुप्ता, अवनीश पचौरी, वैभव जोशी, सुनील श्रीवास और निर्मल राठौर की टीम के सहयोग से मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस शिविर में डायबिटीज एवं थायरायड से संबंधित कुल 417 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाऐं दी गईं। शिविर की सफलता इसी से प्रदर्शित हुई की इस शिविर में शिवपुरी नगर ही नहीं बल्कि दूर-दराज के अंचलों से भी रोगियों ने आकर शिविर का लाभ उठाया। शाम तक चले इस शिविर में मरीजों की खचाखच भीड़ दिखाई दी। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे के द्वारा सभी अतिथियों को परिषद की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्टï्रगान जन-गण-मन से किया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!