16 लाख से ज्यादा वोटर्स चुनेंगे अपना सांसद

shailendra gupta
0
शिवपुरी। लोकतंत्र के महायज्ञ लोकसभा चुनाव 2014 के तहत संसदीय क्षेत्र क्रमांक 04 गुना में 17 अप्रैल 2014 को होने वाले मतदान में 16 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगें।
संसदीय क्षेत्र के 08 विधानसभा शिवपुरी, पिछोर, कोलारस, बमौरी, गुना, अशोकनगर, चंदेरी और मुंगावली में कुल 16 लाख 5 हजार 507 मतदाता है। इनमें 7 लाख 48 हजार 246 महिलाऐं और 8 लाख 57 हजार 240 पुरूष मतदाता शामिल है। जबकि 08 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 21 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र के इस महापर्व की जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर श्री आर.के.जैन ने 17 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं से अधिक से अधिक मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!