शिवपुरी। एक बार फिर नाबालिग लड़की से प्यार एक युवक को मंहगा पड़ गया। इश्क में मस्त दोनों घर छोड़कर भाग गए और इधर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लिया।
पुलिस थाना मायापुर ग्राम पचराई में रहने वाली 17 वर्षीय युवती 16-17 मार्च की रात अपने घर में सोई हुई थी, लेकिन सुबह वह घर में नहीं मिली तो परिजनों ने हर संभव स्थान पर उसकी तलाश की परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। तलाश की दौरान ही गायब युवती के परिजनों को पता चला कि उसे गांव के सजातीय युवक रणवीर उर्फ कल्ला यादव के साथ देखी गई थी। परिजनों ने जब रणवीर का पता लगाया तो उसका भी कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का प्रकरण कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।