रहस्यमयी परिस्थितियों में वृद्ध की मौत

shailendra gupta
0
बैराड़। ग्राम कालामढ़ में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत से पहले मृतक का अपने पड़ौसियों से विवाद हुआ था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

बैराड़ थाना क्षेंत्र के ग्राम कालामढ़ में रहने वाले प्रेमनारायण उर्फ प्रेमी पुत्र खचेरा राठौर का 16 मार्च का अपने कुछ पड़ौसियों से झगड़ा हो गया था। झगड़ा होने के कुछ देर बाद प्रेमनारायण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गौर करने वाली बात यह थी कि विवाद की कोई शिकायत मृतक या उसके किसी पडौ़सी ने थाने में नहीं की थी। पुलिस ने मृतक का पीएम कराकर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि मौत का कारण झगड़े के दौरान की गई मारपीट में आई चोटें है।

ट्रेक्टर चालक ने दो को रोंदा

शिवपुरी। रन्नौद थानांतर्गत ग्राम ढेंकुआ में एक ट्रैक्टर चालक ने दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।

ग्राम ढेंकुआ में रहने वाला रामहेत गुर्जर बीते रोज अपना ट्रैक्टर चलाते हुए गांव से सड़क की ओर आ रहा था जबकि गांव का राजू पुत्र शंकर आदिवासी गांव की ओर जा रहा था तभी राजू आदिवासी व सड़क किनारे खड़ा देवीलाल ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। बताया जाता है ट्रैक्टर का पहिया उनके पैर पर से निकल गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्र्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!