कोलारस। वहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधान सभा उम्मीदवार चंद्रभान सिंह यादव ने चुनाव हारने वाद बसपा का दामन छोड कर पुन: कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। ज्ञात हो कि चंद्रभान सिंह वीएसपी में जाने से पहले कांग्रेस में रह चुके है।
इन्होंने कांग्रेस में अपनी उपेक्षा वताते हुए कांग्रेस को छोडा था लेकिन आज पुन: कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस पर वीएसपी की दौहरी नीति नगर में चर्चा का विषय वनी हुई है। जिस तरह वीएसपी के आलाकमान नेताओं ने पार्टी के लिये पूर्णत: समर्पण भाव एवं लगनशील कार्यरता अशोक शर्मा की उपेक्षा करते हुए विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी से चंद्रभान यादव को उतारा था। लेकिन पार्टी की दौहरी नीति के चलते शर्मा का टिकिट निरस्त कर कोलारस से चन्द्रभान सिंह को टिकिट दिया और अपना एक सक्रिय कार्यकर्ता खो दिया। ज्ञात हो कि वीएसपी की इस नीति के चलते कई वीएसपी कार्यकर्ता जो कि वर्षों से वीएसपी को बोट देते आ रहे थे उन्होंने भी वीएसपी का दामन छोड दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।