सिंधिया के पास सिर्फ कागज है, कॉलेज नहीं है: नरोत्तम

shailendra gupta
0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुना संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर किए गए हमले का जवाब देते हुए शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज की घोषणा पर कटाक्ष किया है।

डॉ. मिश्रा ने इस संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के नाम पर सिंधिया के पास कागज का एक टुकड़ा है। न तो मेडिकल कॉलेज के लिए कोई जमीन है और न ही इसके लिए बजट आबंटन संबंधी स्वीकृति है। सिंधिया बताएं कि जिस जगह उन्होंने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया है क्या वह मेडिकल कॉलेज के लिए सुरक्षित जगह है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में कायदे कानूनों और प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है। लोकतंत्र में मनमर्जी नहीं चलती है। विधानसभा चुनाव में हार के पश्चात सिंधिया एक कागज का टुकड़ा लेकर आ गए लेकिन जनता सब कुछ समझती है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!