बैराड़। पोहरी अनुविभाग के बैराड़ थाना अंतर्गत ग्राम ऐंचवाड़ा में एक खेत पर फसल में पानी दे रहे एक किसान की करंट के तारो में उलझने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम ऐंचवाड़ा में रहने वाला रघुवीर पुत्र रामचरण कुशवाह(32) रविवार को दोपहर करीब 12 बजे खेत पर फसलों में पानी दे रहा था। खेत में कुछ जगह पर बिजली के नंगे तार पड़े थे। पानी देते-देते किसान उन तारों के संपर्क में आ गया और उसे तेज करंट का झटका लगा। इस घटना में किसान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।