कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते पकड़े 5 व्यापारी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर के राजेश्वरी रोड स्थित एक मकान से कोतवाली पुलिस ने पांच व्यापारियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए दबोचने की कार्रवाई की है।
पुलिस ने इनके पास से एक लाख 8 हजार 234 रूपए तथा एक ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी डॉ महेन्द्र सिंह सिकरवार को मिली सूचना के बाद की गई है।

एसपी डॉ सिकरवार को सूचना मिली कि राजेश्वरी रोड स्थित संतोष अग्रवाल के मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने एसडीओपी एसके एस तोमर व टीआई राजेश सिंह राठौड़ ने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से पिलाऊ राठौर, मोहन सिंह यादव, संतोष अग्रवाल, रमेश शर्मा व दिलीप अग्रवाल को जुआ खेलते हुए दबोचा। पुलिस ने इन जुआरियों के कब्जे से 1 लाख 8 हजार 234 रूपए बरामद किए है। जुआरियों को पकडऩे वाली टीम में एएसआई जादौन, हवलदार अरूण, आरक्षक पाराशर, संतोष, सत्यवीर सिंह जादौन, रामकुमार, उदय, अजय, सैनिक रवि की भूमिका रही।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!