बॉंम्बे कोठी पर कॉंग्रेस जनो से सिंधिया करेगे सीधा संवाद

shailendra gupta
0
शिवुपरी। लोकसभा चुनाव का विगुल वज गया है भाजपा के नुमायंदे झूठ का पुलंदा अपने सिर पर रखकर लोगो को वरगलाने गली-गली घूमने वाले है, लेकिन शिवपुरी -गुना में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्धारा किये जा रहे भागीरथी प्रयासों ने भाजपाइयों की नीदं उड़ा रखी है ।

कैसे इन भाजपाइयों को अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा को मूंह तोड जबाव देना हेैं और कैसे कैसे अपने-अपने पोलिंग पर चुनाव की तैयारी करनी है, के संवध में आज श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने टिप्स शहर कॉंग्रेस कमेटी के ,द्धारा आयोजित कॉंग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रात:10 बजे बॉंम्बे कोठी क्षत्री पर देगे।  प्रेस को जारी अपील में शहर कॉग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल ने शिवपुरी शहर के सभी वरिष्ट कॉंग्रेस जनो, जिनके कि मार्ग दर्शन में लोकसभा चुनाव का संचालन होना है, एवं कॉंग्रेस के सभी सम्मानीय कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वह आज के कॉंग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अति आवश्यक रूप से उपस्थित होकर कॉंग्रेस की मजबूती में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करे। राकेश जैन ने कहा है कि इस आयोजित होने वाले सम्मेलन में युवक कॉंग्रेस, महिला कॉंग्रेस, किसान कॉंग्रेस एवं सेवा दल,एन एस यू आई के सभी कॉंग्रेस जनो को भी आवश्यक रूप से सम्मिलित होना है । इसलिए सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी शिवपुरी शहर में निवासरत जिला कॉंग्रेस के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, पार्षद एवं पूर्व पार्षद एवं कॉंग्रेस संगठन से चुनाव लड़े सभी कॉंग्रेस जन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये ।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!