शिवपुरी। करैरा अनुविभाग के अमोला थानांतर्गत सिरसौद चौराहे पर फोरलेन क्रास करते समय एक बाइक में सड़क पर रफ्तार के साथ जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को संजीवनी एम्बूलेंस 108 से आनन फानन में जिला अस्पताल भेजा गया।
नारही में रहने वाले फौजदार परिहार (40) और ब्रजलाल पाल (30) दोनो बाइक पर सवार होकर सिरसौद चौराहे से फोरलेन क्रास करते हुए जा रहे थे तभी कोटा की ओर से झांसी जा रही चार पहिया कार ने बाइक में तेज रफ्तार के साथ टक्कर मार दी। हादसे में बाइक दूर जा गिरी और दोनों अचेत अवस्था में सड़क पर गिर गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई जिसमें से किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एम्बूलेंस 108 को बुलवाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शिवपुरी जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। इधर दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग खड़ा हुआ और पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।