शिवपुरी। गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जयभान सिंह पवैया का टिकिट फाइनल हो गया है। 13 मार्च को इसकी औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी। इस टिकिट के साथ पवैया को वो सारे फ्री हेण्ड भी दे दिए गए हैं जो वो चाहते थे।
सनद रहे कि गुना से सिंधिया का नाम चर्चाओं में आने के बाद से ही पवैया का नाम सामने आ गया था। शुरूआत में पवैया ने भी पूरे उत्साह के साथ इस मुकाबले में कूदने का मन बनाया, लेकिन बाद में उन्हें अचानक पॉलिटिक्स की याद आ गई और उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाने की रणनीति बनाई।
इसी रणनीति के तहत उन्होंने सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने से इंकार किया और इसे मीडिया में लीक भी किया। इतना ही नहीं जब शिवराज सिंह की ओर से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिले तो उन्होंने प्रेस कान्फरेंस करके इशारा किया कि वो कुछ चाहते हैं, यदि मिल जाए तो वो सिंधिया के लिखाफ मैंदान में उतरने को तैयार हैं।
सूत्र बताते हैं कि शर्तों का मोलतौल अब पूरा हो गया है और पवैया को तैयारियों का इशारा भी कर दिया गया है। हालांकि भाजपा सिंधिया के खिलाफ गोपाल भार्गव के नाम पर भी विचार कर रही है, इसके अलावा नामांकन पर्चा दाखिल करने के दिनांक तक नए नाम की तलाश जारी रहेगी, परंतु फिलहाल पवैया का टिकिट पक्का मान लिया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।