पिछोर। खनियाधाना व पिछोर समेत शिवपुरी गुना क्षेत्र के कई भाजपाईयों ने पिछले विधानसभा सीट से रहे भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी को एक बार फिर लोकसभा शिवपुरी गुना क्षेत्र सीट से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव अपने आलाकमान के समक्ष भेजा है।
भाजपा नेता बिकास पाठक, मुकेश पंसारी आदि ने जानकारी देते हुये कहा कि प्रीतम लोधी पिछोर समेत शिवपुरी गुना क्षेत्र से ऐसे ही किसी प्रत्याशी ही कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष कुछ कर सकता है। इस संबंध में क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह को एक पत्र भेजा है। इस पत्र को कौशल शर्मा, सुनील लोधी, रंजीत रहोरा, मनोज लोधी, जगदीश शर्मा, राकेश लोधी, करन लोधी, संजू पाराशर, राकेश शर्मा, मनोज शर्मा, भानू जैन, दिवाकर अग्रवाल, बनमाली श्रीवास्तव, कैलाश लोधी, हरीगोपाल शर्मा, अनिल शर्मा, रमेश राजपूत, अशोक शर्मा, सत्तू लोधी, सवलजीत, आशुतोष शर्मा शिवपुरी, रमेश लोधी रन्नोद, सत्येद वोहरे, दिनेश खटीक आदि ने भेजा है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।