शिवपुरी। शहर के कोतवाली अंतर्गत आने वाले पोहरी चौराहे के समीप स्थित हीरो कंपनी के शो रूम पर कार्यरत एक कर्मचारी ने राह चलती एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। पीडि़त महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
पुलिस लाईन में स्थित शिव मंदिर से पूजा अर्चना करके घर वापस आ रही एक महिला के साथ नई मोटर साईकिल ट्रायल लेने गए शो रूम के कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कहा कि आजा मेरी गाड़ी पर बैठ जा। जिसे लेकर हीरो होण्डा शो रूम पर लगभग आधा घंटा धमाल मचा रहा। उक्त बात की शिकायत महिला द्वारा पुलिस कोतवाली में आवेदन के माध्यम से फरियाद दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला जांच की जद में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।