शिवपुरी। करैरा में मंगलवार को लूट के आरोपी की पुलिस वाहन से टक्कर के पश्चात हुई मौत के मामले में उसके परिजनो ने हाइवे पर जाम लगाया और थाना प्रभारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
ज्ञात हो कि बीते दो रोज पुर्व दो बाइकों पर सबार चार लुटेरों ने खोहा के जंगल में बकरियां चरा रहे रेवाडिय़ो से बकरियां लूट ली थी,विरोध करने पर लुटेरों ने रेवाडियों पर पहले गुलेल फिर बाद में कटटे से फायर कर दिया और भाग दिए। मामले की जानकारी करैरा पुलिस को लगते ही सभी थानो में अलर्ट जारी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।
इस दौरान भितरवार करैरा मार्ग पर सीहोर थाना प्रभारी रविन्द्र सिकरवार ने पुलिस फोर्स तैनात कर दिया तभी उन्है दो बाईक आती दिखी और उन्है रोकने की कोशिश की गई तो एक बाईक सवार भाग निकला जबकि दूसरी बाईक सवार महाराज सिंह अपनी बाईक को रोक नही सका बौर पुलिस के वाहन से टकराकर घायल हो गया उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाते हुए मौत हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।