शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेंत्र के देहरदा तिराहे से २ किमी दूर ईसागढ़ मार्ग पर रिजौदा मोढ़ पर तीन अज्ञात बदमाशों ने रविवार की रात बाइक सवारों को लूट लिया।
बदमाशों ने बाइक पर सवार चार लोगो के हाथ-पैर बांधकर गेहूं के खेत में छोड़ा और बाइक सहित मोबाइल लूटकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
मायापुर के ग्राम राजापुर चंदौरिया में रहने वाले इंद्रभान पुत्र दीवान सिंह लोधी ने कोलारस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह दो बाइकों पर तीन साथियों के साथ कोलारस से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में देहरदा तिराहे से मुढ़कर ईसागढ़ मार्ग पर कुछ दूरी पर तीन अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट करते हुए हाथ-पैर बांधकर गेहूं के खेत में छोड़ दिया।
बदमाशों ने नई बाइक और करीब चार मोबाइल छीन लिए। इस तरह बदमाशों ने 64 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया और लूटी बाइक पर सवार होकर भाग खड़े हुए। किसी तरह बंधनमुक्त हुए। इधर पुलिस ने जांच के उपरांत सोमवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।