विवाहिता ने सबके साथ होली खेली, घर जाकर कर लिया अग्निस्नान

shailendra gupta
0
शिवपुरी। देहात थानांतर्गत पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक महिला ने होली खेली और घर में जाकर आत्मदाह कर लिया। महिला को बचाने के प्रयास में उसके पति के हाथ भी बुरी तरह आग में झुलस गए।

महिला को इलाज हेतु ग्वालियर रैफर किया गया, परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतिका ने मरणासन्न कथनों में बताया कि उसे मिर्गी के दौरे आते थे जिससे क्षुब्ध होकर उसने आग लगाई है।

पुरानी शिवपुरी विजयवर्गीय की गली में रहने वाले बाजीराव मौर्य की 30 वर्षीय पत्नी डिंपल सोमवार को अपने पड़ौसियों के साथ खूब उल्लास के साथ होली खेली और घर जाकर दोपहर में उसने खुद को आग के हवाले कर दिया, जब यह सारा घटनाक्रम उसके पति ने देखा तो उसे बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते उसके हाथ भी बुरी तरह झुलस गए।

महिला को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसकी बेहद नाजुक स्थिती को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे इलाज हेतु ग्वालियर रैफर कर दिया, परंतु डिंपल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृत्यु से पूर्व डिंपल ने जिला चिकित्सालय में अपने मरणासन्न कथनों में बताया है कि उसे मिर्गी के दौरे आते थे जिससे वह बेहद क्षुब्ध हो चुकी थी यही कारण रहा कि उसका जिंदगी से मोह खत्म हो गया और उसने आत्महत्या के उद्देश्य से खुद को आग के हवाले कर दिया। हालांकि चर्चा ऐसी भी है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद यह घटनाक्रम हुआ। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!