शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में बीती रात एक युवक की लाश नीम के पेड़ पर झूलती हुई मिली। पुलिस को संदेह है कि उसने आत्महत्या की होगी। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण पुत्र चिंटू बाड़ई उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर गत दिवस सुबह 6 बजे घर से निकला और घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो सुबह 10 बजे उसका शव बरसोड़ी के हार में स्थित इमरत बाड़ई के खेत में लगे नीम के पेड़ पर झूलता हुआ मिला। बाद में पुलिस को भी सूचना दे दी गई। सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की, लेकिन यह जानकारी नहीं लग सकी कि युवक ने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।