शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में विगत दिवस एक युवक ने नाबालिग को छेड़ दिया। बाद में पीडि़त बालिका ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और उसके बाद कल आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने धारा 354 ख, 506 बी, 3, 4 लैगिंक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी के तलैया मोहल्ले में रहने वाली एक 12 वर्षीय बालिका बीते 7 मार्च को दोपहर 3 बजे अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी आरोपी मुबारिक पुत्र मजबूत खां निवासी तलैया मोहल्ला वहां और उसने मौका ताड़कर नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया और वहां से भाग निकला। घटना के बाद मासूम डरी सहमी थी। जब उसके परिजनों ने उसके डर के बारे में पूछा तो उसने सारा घटनाक्रम बता दिया। बाद में पिता के साथ थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत दर्ज करा दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।