खेड़ापति मंदिर पर संगीतमय भागवत कथा एवं रामकथा का आयोजन 8 को

shailendra gupta
0
शिवपुरी। श्रीराम जन्मोत्सव और हनुमान जयंती के अवसर पर खेड़ापति हनुमान मंदिर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ एवं श्रीरामकथा का आयोजन 8 अप्रैल को किया जा रहा है। जिसमें मु य यजमान श्रीमती आशा अजयराज शर्मा होंगे।

मंदिर के महंत लक्ष्मणदास त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि कथावाचक नीलेश कृष्ण शास्त्री द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। जिसमें श्रीमद भागवत कथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। उसके बाद शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीरामकथा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 5 अप्रैल को एक विशाल बाइक रैली खेड़ापति हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापिस खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचेगी। वहीं 8 अप्रैल को मां राज राजेश्वरी मंदिर से प्रात: 8 बजे 5001 कलशों के साथ मनोकामनापूर्ण कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में अधिक से अधिक महिलाओं की उपस्थिति के लिए आयोजक समिति ने अपील की है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!