शिवपुरी। इस खबर को बनाने का मन तो नही कर रहा है परन्तु खबर को पाठकों तक पहुचाने की जिम्मेदारी भी है। चैत्र नवदुर्गा के पहले ही दिन पिछोर से खबर आ रही है। एक कलयुगी पुत्र अपनी मां का रेप पिछले 6 माह से कर रहा था।
पिछोर थाना प्रभारी कैलाया आर्य के अनुसार ग्राम डवियाकंला के एक महिला के पति की मौत 2 वर्ष पूर्व हो गई थी, पति की मौत भगवान की नियती मान अपने दोनो अविवाहित बेटो के साथ गाव में रह कर जीवन यापन करने लगी। करीब 6 माह पूर्व पीडि़ता का छोटा बेटा अपने खेत पर था और पीडिता का 40 वर्षीय बडा बेटा घर पर ही था। तभी उसने मौका पाकर अपनी का मां का बालात्कार कर दिया, परन्तु अपने बेटे के इस अपराध पर मां की ममता भारी हो गई मां ने अपनी और अपने बेटे की ईज्जत के खातिर, बेटे के इस अपराध को समाज से छुपा कर रखा।
किन्तु इस कलयुगी बेटे ने पहले तो अपनी मां की कोख को कलकित किया ही था अब मां सहित ममता का भी वह रोज बालात्कार करने लगा। वृद्धा भी अपने इस बेटे की हरकत से परेशान होकर मामले को सार्वजनिक करने को फैसला कर लिया। मां ने अपनी कहानी पिछोर थाने में आकर सुनाई तो पूरे थाने के स्टाफ की पैरो तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने तत्काल इस कलियुगी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।