एनसीसी कैडेट का दिल्ली परेड में सफल होने पर किया स्वागत अभिनंदन

shailendra gupta
0
शिवपुरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी प्रबंधन द्वारा संस्थान के एक छात्र अमर पुत्र संतोष त्रिवेदी का चयन दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में एन.सी.सी. कैडेट की ओर से किया गया था।

शिवपुरी आईटीआई में 33 बटालियन सागर द्वारा संचालित एन.सी.सी. कैडेट में अमर के चयन के बाद एक माह तक उसने दिल्ली में कैंप किया और एनसीसी प्रधानमंत्री रैली में सफल प्रशिक्षण लेने के बाद परेड में शामिल होकर शिवपुरी का नाम गौरान्वित किया। इस दौरान दिल्ली में अमर की मुलाकात महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से भी हुई और भोपाल में राज्यपाल एवं मु यमंत्री से भेंट कर अपने परेड व आईटीआई प्रबंधन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाय की। 

परेड की सफलता पर शिवपुरी लौटे अमर त्रिवेदी का आईटीआई प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया जहां उसे प्रबंधन द्वारा इस उपलब्धि पर स मानित भी किया गया। शिवपुरी का नाम दिल्ली में रोशन करने पर अमर को बधाई देने वालों में संस्थान के प्राचार्य सी.एल.कटारे, कमान अधिकारी कर्नल जी.एस.नागर, एन.सी.सी. अधिकारी विवेक सिंह तोमर एवं आर.एस.केशरवानी सहित समस्त प्रबंधन परिवार ने बधाई व शुभकामनाऐं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!