गांव में हैण्डपंप तो हैं 10 लेकिन चलते बस 2 ही हैं

shailendra gupta
0
पोहरी। जिले के पोहरी क्षेत्र में इन दिनों ग्राम पंचायत भैंसरावन के ग्रामीणजन पेयजल समस्या से परेशान है जिसके चलते ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है यही कारण है कि आज भी ग्रामीणजन पेयजल के लिए दूर-दूराज क्षेत्रों में जाकर अपनी पेयजल आपूर्ति कर पा रहे है।

यहां के सरपंच मन्नु का कहना है कि उन्होंने कई बार पीएचई विभाग के सब इंजीनियरों को शिकायत की है लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान ना दिए जाने के कारण पेयजल समस्या बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों की परेशान का सबब यह सब इंजीनियर भी बन रहे है जो ग्राम पंचायत में लगभग 10 हैण्डपंप होने के बाद भी केवल 2 हैण्डपंपों को चलायमान बनाए हुए है ऐसे में यदि समय रहते अन्य हैण्डपंपों को भी दुरूस्त किया जाए तो काफी हद तक ग्रामवासियों की समस्याऐं भी दूर हो सकेंगी। ग्राम पंचायत भैंसरावन के अंतर्गत अन्य ग्राम भी इस पंचायत में लगे हैण्डपंपों पर आश्रित है जिसमें शंकरपुर आदिवासी मोहल्ला, ताजपुर(मजरा), धतूरिया के ग्रामीणजन शामिल है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!