इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में अंतिम खाना नोटा (उपरोक्त में से कोई नही) के लिए आरक्षित

shailendra gupta
शिवपुरी-भारत निर्वाचन आयोग में मत पत्र में पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। नोटा उपरोक्त में से कोई नहीं का डिजाईन तय कर लिया है। आयोग द्वारा अनुमोदित नोटा का चित्रण एक गोल किनारों वाला आयताकार है, इसकी पृष्ठभूमि काली है।
इसमें अंग्रेजी के कैपिटल अक्षर में नोटा लिखा होगा। विधानसभा निर्वाचन में मत पत्र गुलाबी रंग होने के कारण नोटा शब्द का गुलाबी रंग में कैपिटल अक्षरों में रखा जायेगा। संसदीय निर्वाचन में जहाँ मत पत्र सफेद रंग का होता है, वहाँ नोटा शब्द को सफेद रंग में अंग्रेजी में कैपिटल अक्षरों में लिखा जायेगा।

NOTA का चित्रण अंतिम पैनल में ''उपरोक्त में से कोई नहीं के बाद किया जायेगा। नोटा का चित्रण सभी निर्वाचन क्षेत्रों में एक समान होगा। चाहे उस निर्वाचन क्षेत्र के मत पत्र की भाषा कोई भी हो। परंतु उपरोक्त में से कोई नहीं शब्द उसी भाषा में मुद्रित होंगे, जिसमें मत पत्र मुद्रित हुए हैं। जहाँ मत पत्र एक से अधिक भाषाओं में मुद्रित हैं वहाँ उपरोक्त में से कोई नहीं शब्दों का अनुवादित रूप उन सभी भाषाओं में मुद्रित किया जायेगा। परंतु नोटा का मुद्रण इसी प्रकार होगा।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!