ओशो प्रेमियों ने मनाया दीपावली मिलन और अन्नकूट महोत्सव

shailendra gupta
शिवपुरी- ओशो की वाणी में ओशोप्रेमियों ने गत दिवस स्थानीय ओशो आश्रम ग्वालियर वायपास पर विभिन्न ध्यान, साधनाऐं व ओशो वाणी को ग्रहण करते हुए दीपावली मिलन समारोह मनाया साथ ही स्थानीय ओशो स्वामी राजेन्द्र जी के सिद्धेश्वर स्थित निवास पर अन्नकूट महोत्सव भी मनाया।

दोनों ही कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर ओशोप्रेमियों ने भाग लिया और ओशो के अमृतमयी प्रवचनों को ग्रहण कर उनके ही अनुरूप इन त्यौहारों व महोत्सवों को मनाया। शिविर में बहुतायत संख्या में पहुंचे ओशो प्रेमियों ने इस दौरान ओशो के जीवन पर आधारित वक्तव्य भी दिए और तत्पश्चात ओशो मित्र मण्डल शिविर के सभी ओशो प्रेमियों ने विभिन्न ध्यान साधनाऐं की। 

अन्नकूट महोत्सव में भी ओशो प्रेमियों ने आनन्द लिया और आयोजक स्वामी राजेन्द्र जी के साथ ओशो जीवन का स्मरण किया। यहां बता दें कि ओशो प्रेमियों द्वारा हरेक त्यौहार व पर्व को लेकर खासा उत्साह रहता है और इन पर्वों और त्यौहारों को ओशोनुरूप मनाया जाता है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!