शिवपुरी से 21 आदतन अपराधी जिलाबदर

shailendra gupta
शिवपुरी-विधानसभा निर्वाचन 2013 को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आदतन अपराधी व्यक्तियों पर नकेल कसने की कवायद तेजी से प्रारंभ कर दी गई, इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आर.के.जैन द्वारा 21 आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्यवाई के आदेश जारी कर दिए गए है।

एडीएम दिनेश जैन ने बताया कि जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा विधानसभा निर्वाचन को निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आदतन व निगरानी शुदा बदमाशों को सूचीवद्ध कर उनके खिलाफ प्रतिबंद्वात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होनें बताया कि 21 अपराधियों 
पुष्पेन्द्र मिश्रा पुत्र सुरेश कुमार मिश्रा निवासी फिल्टर रोड़ करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी, 
अशोक पुत्र बाबूलाल लोधी निवासी ग्राम भयावन थाना भौंती, 
लला उर्फ धर्मेन्द्र सिंह तोमर पुत्र चंदन सिंह तोमर निवासी बीज गोदाम के पास मनियर थाना कोतवाली जिला शिवपुरी, 
धर्मेन्द्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह भदौरिया निवासी पुलिस लाईन करैरा हाल पीएचई आफि स के पीछे करैरा थाना, 
गुलाब पुत्र मिश्रीलाल जाटव निवासी ग्राम कांकर थाना सीहोर जिला शिवपुरी, 
बल्लू उर्फ रामवीर यादव, उमराव यादव निवासी ग्राम ढोंगा, कल्याण पुत्र रतिराम जाटव निवासी भदेरा थाना बैराड़, 
हेमंत पुत्र पंजाब सिंह गुर्जर निवासी लुधावली, 
फिरोज खांन रशीद खांन निवासी लुधावली थाना कोतवाली, 
संतोष पुत्र कंवरलाल बाथम निवासी फतेहपुर थाना कोतवाली शिवपुरी, 
दुर्गेश पुत्र सीताराम रावत निवासी ग्राम बीलवरा माता थाना बैराड़, 
बुंदेल सिंह पुत्र भवूती सिंह परिहार निवासी ग्राम ऊमरी थाना बदरवास, 
सुल्तान पुत्र भवूती खंगार निवासी ग्राम ऊमरी थाना बदरवास, 
लल्लू पुत्र रामचरन रावत निवासी रिझारी थाना तेंदुआ, 
हेमंत उर्फ मिचुआ पत्र धनीराम विश्वकर्मा निवासी कमलागंज घोसीपुरा थाना कोतवाली, 
अवधेश पुत्र निर्भय लोधी निवासी ग्राम दबियागोविंद थाना भौंती, 
रोशन पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम सेंकरा थाना बामोरकलां को शिवपुरी एवं सीमावर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना एवं दतिया की सीमाओं से जिलाबदर घोषित किया गया है तथा 
सुरेश शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा निवासी ग्राम बमरा थाना पोहरी, शीशू उर्फ श्रीलाल पुत्र भरोसा कुशवाह निवासी कोलारस थाना कोलारस, 
होतम सिंह पुत्र उम्मेद सिंह यादव निवासी ग्राम कैरऊ थाना बम्हारी, 
हाकिम सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह यादव निवासी ग्राम कैरऊ थाना बम्हारी 
छ: माह तक की अवधि के लिये संबंधित पुलिस थाना पर प्रत्येक माह की 10 एवं 25 तारीख को उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!