लायनेस डॉ.श्रुति गर्ग के निधन से लायन्स सेन्ट्रल व साउथ का सेवा सप्ताह स्थगित

shailendra gupta
शिवपुरी-शहर के समाजसेवी व लायन्स क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल की सदस्या प्रसिद्ध शारदा सॉल्वेन्ट की पुत्रवधू डॉ.श्रुति गर्ग के आकस्मिक निधन पर शहर में शोक की लहर व्याप्त है।
ऐसे में इस शोक की लहर से समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल और साउथ दोनों क्लबों ने संयुक्त रूप से अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और सेवा सप्ताह के दौरान की जाने वाली सेवा गतिविधियों को भी स्थगित कर दिया गया। 

स्व.डॉ.श्रुति गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में लायन्स क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल की अध्यक्षा श्रीमती शशि अग्रवाल/सचिव एस.एन.उपाध्याय, लायनेस अध्यक्षा श्रीमती किरण गुप्ता/सचिव संगीता रन्गढ़, रीजन सलाहकार रामशरण अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन डॉ.भगवत बंसल,डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता, श्रीमती अंजू गुप्ता, डॉ.कल्पना बंसल, राजकुमार गुप्ता, संजीव बिलगैंया, संजय गौतम, गोपेन्द्र जैन, भारत त्रिवेदी, विनोद शर्मा, अशोक ठाकुर जबकि लायन्स क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल की ओर से शोक संवेदना व श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में लायन्स क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ अध्यक्ष इंजी.पवन जैन, सचिव नरेन्द्र जैन भोला, लायनेस साउथ अध्यक्षा श्रीमती संगीता जैन, सचिव सुरेखा माहेश्वरी, रीजन चेयरपर्सन पवन जैन, महिपाल अरोरा, निर्जय जैन, निर्मल बंसल, पी.डी.सिंघल, राजेन्द्र शिवहरे, मुकेश गोयल, जे.पी.चौधरी,सतीश/मंजू अग्रवाल, मुकेश/अल्का जैन, हरिशंकर/आशा अग्रवाल, अजीत/गीता जैन, मयंक/प्रियंका भार्गव, रवि/मीरा पोद्वार, सुधीर/अंजू गांधी, सुनील/वर्षा जैन, संजीव/निम्मी जैन आदि शामिल है। दोनों ही क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों ने इस दौरान स्व.डा.श्रुति गर्ग के समाजसेवी कार्यों पर भी प्रकाश डालकर अपनी शोक संवेदना जताई।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!