जगत जननी के घट स्थापना के साथ शुरू हुआ शिव की पुरी शिवपुरी में शारदीय नवरात्रा

शिवपुरी। माता के भक्तों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाला शारदीय नवरात्रा पर्व का आज भव्य शुभारंभ नगर में देखने को मिला। जहां नगर में जगह-जगह मॉं की स्थापना के लिए घट स्थापना की गई। जगह-जगह मॉं के पाण्डाल सज गए और भक्तों अब प्रतिदिन नौ दिनों तक विभिन्न ध्यान साधनाऐं की जाऐंगीं।

आज से नवरात्रि प्रारंभ होने के साथ ही जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर शहरभर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। 

साथ ही मंदिरों में भी साज-सज्जा की गई है। वहीं गांधी चौक पर मां वैष्णोदेवी के विशाल दरबार को सजाया गया है। जो पिछले 18 वर्षों से निरंतर लगाया जा रहा है। हर साल नवरात्रों में मां वैष्णोदेवी का दरवार आकर्षण का केन्द्र रहता है। यहां दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं।

शहर के प्राचीन मंदिर माँ राज-राजेश्वरी दरबार, माँ कैलादेवी मंदिर, माँ काली मंदिर, माँ बीसभुजी दरबार, गंगा माता मंदिर, हिंगलाज मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर रंग रोगन के साथ आकर्षण विद्युत साज-सज्जा की गई है।

इस दौरान देवीभक्त 9 दिनों तक ब्रत रखकर मां की आराधना में तल्लीन रहते हैं। नवरात्रि के प्रारंभ होने के साथ ही जागरण और भजन संध्याओं का क्रम भी 9 दिनों तक लगातार चलेगा। वहीं गांधी पार्क में मानव वेल फेयर सोसाईटी द्वारा मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसमें आज सुबह 8 बजे स्थापना पूजन किया गया। यहां प्रतिदिन संगीतमय महा आरती सैकड़ों दीपों के साथ की जाएगी। वहीं 8 अक्टूबर को मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया।

11 अक्टूबर को गरबा डाण्डिया प्रतियोगिता मानव वेल फेयर सोसाईटी द्वारा आयोजित की जाएगी। शहरभर में स्थापित मां दुर्गा पाण्डालों में प्रतिदिन जागरण के साथ गरवा डाण्डिया का आयोजन भी आयोजित किए जाएंगे। इस नौदिनी पर्व को लेकर भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। 

सुबह से शाम तक लोग मां की भक्ति में रत् नजर आ रहे हैं। शहरभर में यह अभूतपूर्व छठा देखते ही बन रही है। आज सुबह से ही माता के मंदिरों पर भीड़ एकत्रित होना शुरू हो गई। वहीं आज रात्रि में कई स्थानों पर भजन संध्या व रात्रि जागरण भी कई समितियों द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!