भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह 19 को

शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा 'वीर तात्याटोपे' शिवपुरी की सत्र 2013-14 की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह शनिवार 19 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय परिणय वाटिका छत्री रोड शिवपुरी पर सायं 7.30 बजे से किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए शाखा अध्यक्ष नीरज गोयल, सचिव दीपक सिंघल एवं कोषाध्यक्ष सुशील गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद शाखा 'वीर तात्याटोपेÓ की नवीन कार्यकारिणी के दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के महाधिवक्ता आर डी जैन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के राष्टरीय मंत्री अजय बंसल करेंगे जबकि विशिष्टï अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार उपस्थित रहेंगे।

नवीन कार्यकारिणी को अपने दायित्व की शपथ प्रांतीय अध्यक्ष सीए अश्विनी कुमार माहेश्वरी द्वारा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष का दायित्व एडवोकेट नीरज गोयल, उपाध्यक्ष का दायित्व संदीप अग्रवाल, बसंत गोयल, श्रीमती अंजली ढींगरा, सचिव दीपक सिंघल, संयुक्त सचिव का दायित्व राजेश जैन, विपिन सांखला, कोषाध्यक्ष का दायित्व सुशील गोयल तथा प्रचार सचिव का दायित्व नीरज जैन को सौंपा गया है। इसी प्रकार महिला संयोजिका का दायित्व श्रीमती पूजा वर्मा को तथा महिला सह संयोजिका का दायित्व श्रीमती सिम्पल गोयल एवं श्रीमती वर्षा जैन को दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में उमेश शर्मा, कपिल भाटिया, डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, अमित खण्डेलवाल, विष्णु गोयल, रविन्द्र मित्तल, चन्द्रमोहन नागपाल, श्रीमती कविता अग्रवाल, श्रीमती संगीता गर्ग एवं श्रीमती सपना पाण्डे को शामिल किया गया है। उन्होंने सर्व संबंधितों से निर्धारित तिथि एवं स्थल पर समय से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।