श्री यादव को प्रदेश महामंत्री बनाये जाने का इंका जनों ने किया

शिवपुरी- मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर द्वारा जिने के करैरा दिनारा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता सुनील यादव को प्रदेश किसान कांग्रेस का महामंत्री नियुक्त किया है।
श्री यादव की नियुक्ति पर इंका नेताओं एवं युवा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया एवं संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ समेत कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक केपी. सिंह का भी आभार जताया है एवं सुनील यादव की प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्ति का स्वागत किया है। 

स्वागत करने वालों में ब्लॉक इंका अध्यक्ष रवि गोयल, पूर्व विधायक किरण सिंह रावत, दया सागर सॉवला, रामू यादव, एडव्होकेट अशोक सक्सेना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवचरण यादव, अजय सिंह परिहार, शिवचरण करारे, योगेश करारे, जसवंत जाटव, के.एल. राय, सहित अनेक इंका जन शामिल हैं ।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!