शराब पीने से रोका तो सल्फास खा लिया

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के मायापुर थानांतर्गत आने वाले ग्राम कुदवाया में शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली शराब पीने से नाराज घर के एक वृद्ध परिजन ने युवक को डांट क्या लगा दी, युवक डिप्रेशन में आ गया और आनन फानन में उसने सल्फाश का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई।

यह मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही मायापुर पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की तो मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर वृद्ध के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज किया गया।

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए जिले के मायापुर थाना प्रभारी एपी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कुदवाया का रहने वाला रघुवीर जाटव पुत्र धुंधा उम्र 30 वर्ष शराब का आदी था और वह आए दिन शराब पीता था। इस कारण वृद्ध कृष्णा धाकड़ पुत्र हजरत धाकड़ उम्र 62 वर्ष ने विगत 1 जुलाई को उसकी मारपीट कर दी।

इससे मृतक रघुवीर इतना क्षुब्ध हो गया कि पिटाई की घटना के दो दिन बाद तीन जुलाई को उसने सल्फाश का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस पूरे मामले में मृतक के परिजनों ने वृद्ध कृष्णा पर रघुवीर को आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने का आरोप लगाया। जिसे पुलिस ने जांच में ले लिया और जांच मे मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोप सत्य पाए गए। जिस पर पुलिस ने उक्त वृद्ध के खिलाफ प्रकरण पंजीवद्ध कर लिया।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!