स्टेट बैंक ने स्कूलों में लगवायें पंखे

shailendra gupta
शिवपुरी-भारतीय स्टेट बैंक की माधव चौक शाखा ने आज शहर के दो विद्यालयों के बच्चों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए 10 शिलिंग फेन दान दिए है।

भारतीय स्टेट बैंक की माधव चौक शाखा के मुख्य शाखा प्रबंधक जुगल किशोर गुप्ता ने बताया कि स्टेट बैंक द्वारा बेल फेयर फण्ड के माध्यम से शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय माधव चौक व शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय माधव चौक में अध्ययनरत 600 विद्यार्थियों को गर्मी से निजात के लिए 10 सिंलिग फेन दान दिए गए है। 

उन्होंने बताया कि इन शिलिंग फेन को तुरंत इलेक्ट्रिशियन के द्वारा क्लास रूम में फिट भी करवा दिए गए है। दोनों विद्यालय के प्राचार्य व विद्यार्थियों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक का आभार ज्ञापित किया है।




Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!