भारत को पुन: उठने की आवश्यकता है: त्यागी

shailendra gupta
शिवपुरी। स्वामी विवेकानंद सार्धसती के अंतर्गत वर्ष भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंख्ला में आज भारत जागो दौड़  का आयोजन पोलो ग्राउण्ड मैदान में किया गया। रामसिंह यादव संयोजक सार्धसती समिति, के द्वारा स्वामी विवेकानंद से संबंद्ध वर्ष भर आयोजित हुए कार्यक्रमों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईटीबीपी के कमाण्डेंट सुरेन्द्र खत्री ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके सिद्धांतों पर बोलते हुए कहा कि आज युवाओं को स्वामी जी के विचारों को अपने अंतरमन में उतारने की आवश्यकता है। हमारे देश में आतंकबाद, अलगाववाद और भ्रष्टाचार जैसी बुराईयां पनप रहीं है। ऐसे समय में स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों और विचारों को आत्मसात करके ही भारत को वैभवशाली बनाया जा सकता है। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी वहन करने के लिए युवाओं के मजबूत कंधों की आवश्यकता है।

वहीं मुख्य वक्ता के रूप में मुकेश त्यागी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्वामी जी के जीवन पद्धती के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि 11 सितम्बर को ही स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो धर्मसभा में अपना प्रसिद्ध भाषण दिया गया था। 

उन्हीं की स्मृति में आज भारत जागो दौड़ का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के  कौशल, योग एवं वौद्धिक क्षमताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद ने न केवल भारतीय संस्कृति को भारत में उन्नत कराया। बल्कि सारे विश्व को भारतीय संस्कृति से उस समय परिचित कराया जब देश परतंत्र था और उस समय क्रांतिकारियों ने स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलकर आत्माहुति देकर देश को स्वतंत्रत कराया। 

मंचासीन अतिथियों का सार्धसति के पदाधिकारियों मनीष शुक्ला, राजू शर्मा, संजय ओझा, अशोक चतुर्वेदी, रामसिंह यादव, उमेश भारद्वाज, स्नेहलता सिंघल आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नीरज मिश्रा एवं आभार व्यक्त भारत जागो दौड़ के संयोजक राजू बाथम के द्वारा किया गया। भारत जागो दौड़ का नगर के प्रमुख मार्गो पर समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब, लायन्स क्लब, नगर पालिका परिषद, तात्याटोपे समति, नागरिक बैक, जेसीआई, चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित अन्य समाज बन्धुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!