देह व्यापार के चंगुल में फंसी बालिक को मुक्त कराया

shailendra gupta
शिवपुरी-शहर में देह व्यापार के रूप में चर्चित बजरिया क्षेत्र से पुलिस ने एक महिला व नाबालिग बालिका को मुक्त कराया है। बताया गया है कि इस क्षेत्र में काफी लंबे समय से महिला के साथ देह व्यापार कराया जा रहा था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
जिस पर पुलिस ने मामले की नजाकत देखते हुए पूरी रणनीति के तहत दबिश दी और एक महिला व नाबालिग बालिका को देह व्यापार से मुक्त कराया। इस मामले में बालिका जिस घर में रहती थी उस मकान मालिक और किराएदार के विरूद्ध विरूद्ध धारा 370 क अनैतिक देह व्यापार के अंर्तगत धारा 3, 4, 5, 6, 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

देहात थाना टीआई जनवेद सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम देह व्यापार की सूचना पर देहात पुलिस ने छोटा बजरिया मोहल्ले में दबिश दी तो वहां चंदा बेडऩी नामक महिला के मकान में देह व्यापार का काम चल रहा था। जहां से ममता बेडऩी नामक एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। 

साथ ही उसी मकान से एक नाबालिग युवती की बरामदगी की गई जो मकान के किराएदार राजू बेडिय़ा की साली है और पीएचक्यू लाइन की रहने वाली ममता बेडऩी नामक यह महिला इस नाबालिग को देह व्यापार के लिए उत्प्रेरित करती थी। 

पूछताछ में ममता ने बताया कि राजू बेडिय़ा ने यह मकान किराए से ले रखा है और वह मकान मालकिन चंदा बेडऩी के साथ मिलकर देह व्यापार का यह धंधा कराता है। पुलिस ने देह व्यापार कराने वाले राजू बेडिय़ा और मकान मालकिन चंदा बेडऩी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!